फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलसिया रेंज में खैर से भरी कार पकड़ी

विज्ञापन
crime - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
कलसिया रेंज वन विभाग के कर्मचारियों ने खैर से भरी सेंट्रो कार पकड़ने में सफलता हासिल की है। छछरौली पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारियों की शिकायत पर खैर तस्कर के खिलाफ जंगल से खैर के पेड़ चोरी करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

छछरौली पुलिस को दी शिकायत में कोट बीट के इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि डारपुर की ओर से एक सेंट्रो कार आएगी। जिसमें जंगल से काटी खैर की लकड़ी भरी हुई है। जिसको मार्केट में बेचने के लिए ले जाया जाएगा। जिसके बारे मे उन्होंने विभाग के अन्य कर्मचारियों को सूचित किया और लेदी बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद ही कोट की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। उन्होंने उसको रूकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने कार को रोकने की बजाय कार को तेज गति में भगाकर छछरौली की ओर भगा कर ले गया। इस दौरान वन गार्ड ने कार चालक को पहचान लिया जो कि सूफीयाना निवासी जाटोवाला था। मौके कार भगाते ही वन गार्ड ने छछरौली पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया और छछरौली पुलिस ने कार का पीछा कर कार को अपने कब्जे में ले लिया और खैर तस्कर कार को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने कार की जांच की तो उसमें से 30 टुकड़े खैर की लकड़ी के मिले जिनका वजन लगभग 6 क्विंटल और बाजार में कीमत लगभग ख50000 आंकी गई है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि कार चालक की पहचान सुफियान निवासी जाटोवाला के रूप में हुई है। छछरौली पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारियों की शिकायत पर वन एवं वन्य प्राणी अधिनियम और जंगल से लकड़ी चोरी करने के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें