फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षकों के अनशन को आप और इनेलो का समर्थन

विज्ञापन
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
बहाली के लिए चल रहा शारीरिक शिक्षकों का धरना वीरवार को भी जारी रहा। शिक्षकों के धरने को 102 दिन हो गए हैं। वीरवार को शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर सयोंजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति रामस्वरूप शर्मा ने यशवंत राणा, रमेश शर्मा, जैब सिंह व रमेश कुमार अनशन पर बैठाया। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने धरना स्थल पर पहुंच कर शिक्षकों का समर्थन किया। आप ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर शिक्षकों को बहाल करने की मांग की। वहीं किसानों का समर्थन व कृषि कानून का विरोध करने पहुंचे इनेलो महासचिव एवं ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला भी शारीरिक शिक्षकों से मिले। यहां उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश व युवाओं को बेरोजगारी के गर्त में झौंकना चाहती है। यही कारण है कि जो प्रदेश दूध घी और खेलों के नाम से जाना जाता है वहां नशा तस्करी, अपराध, नशाखोरी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी शिक्षा की हालत खस्ता हो चुकी है। सरकार शिक्षकों को निकाल कर आम लोगों पर इसका बोझ डाल रही है। ताकि निजी शिक्षा व पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया जा सके। वहीं अभय सिंह ने शिक्षामंत्री से मिलने शिक्षकों को पर पुलिस बल का प्रयोग करना बेहद निंदनीय व अमानवीय है। सरकार तुंरत प्रभाव से बर्खास्त शिक्षकों को बहाल करें अन्यथा इनेलो इसके लिए आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा शरीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान कृष्ण लाल, सीटू नेता विनोद त्यागी, सयोंजक जन शिक्षा अधिकार मंच जरनैल सिंह सांगवान, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ नेता प्रीतम सिंह बालियान, शरीरिक शिक्षक संघ पूर्व प्रधान अमीलाल, विजय कुमार, सूबे सिंह, नवदीप कौर, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला प्रधान राकेश धनखड़, अशोक कुमार, गोबिंद सिंह भाटिया, हरियाणा शारीरिक संघर्ष समिति जिला प्रधान यशवंत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें