फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी सड़क के गड्ढों पर मुस्कान भरी आकृतियां बनाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यारा चौक से नेहरू पार्क तक वीआईपी रोड पर बने गड्ढों से परेशान युवाओं ने रविवार शाम को अनूठा प्रदर्शन किया। आगाज संस्था के बैनर तले एकत्रित हुए युवाओं ने बुरी तरह टूट चुकी सड़क के गड्ढों के ऊपर चूने के साथ हंसती हुई मुस्कान भरी आकृतियां बनाई। जिन से यह दर्शाने की कोशिश की गई कि गड्ढे आम जनता पर हंस रहे है और कह रहे है कि तुम्हारी सुनने वाला कोई नहीं है। उधर, नगर निगम द्वारा इस सड़क को टेंडर लगाया था। लेकिन इसपर विवाद हो गया। जिसके बाद सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन

आगाज संस्था के सुमित पाल सिंह, दीपक भोला, तजिंदर पाल सिंह आदि ने कहा कि इस सड़क को टूटे हुए साल से अधिक का समय हो गया। सड़क की दोनों ओर इंटरलॉकिंग तो करवा दी गई है, लेकिन बीच में सड़क को नहीं बनाया गया। हालात ये है कि इस सड़क में दो से तीन फुट तक चौड़े व गहने गड्ढ़े हो गए है। जिनमें गिरकर वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे है। वहीं युवाओं को सुबह व शाम सैर करने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर रोज औसतन 14 मौत रोड एक्सीडेंट में होती हैं। अधिकतर हादसे गड्ढों की वजह से होते हैं। 2017 हरियाणा में 1046 लोगो की मर्डर में मौत हुई थी, जबकि रोड एक्सिडेंट में 5120 लोग मारे गए। 2018 अक्टूबर तक 934 लोग मर्डर में और 3882 लोग रोड एक्सीडेंट में मारे गए। यह आंकड़ा हरियाणा पुलिस का है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द प्रशासन द्वारा सड़क का निर्माण या मरम्मत नहीं की गई तो वे ऐसे ही लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे।
शहर के इस वीआईपी रोड शहर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, नगर निगम आयुक्त समेत कई वीआईपी और अधिकारी रोजाना निकलते है। मार्ग से सटे हुए रोड पर ही शहर विधायक का आवास है। तभी इस मार्ग को वीआईपी रोड कहा जाता है। इसके अलावा रोड पर मॉडल टाउन की पीएनबी मेन ब्रांच सहित तीन बैंक भी हैं। इसके अलावा कई बड़े मॉल हैं। मॉडल टाउन आने-जाने का मुख्य मार्ग होने से हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। सीएम अनाउंसमेंट में रोड को चौड़ा कर पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया के बाद एक ओर टाइल व ड्रेन के बनाई गई थी। इसके बाद तय बजट को लेकर विवाद से काम आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा इस मार्ग के पुननिर्मार्ण के लिए टेंडर अलॉट है, लेकिन बजट विवाद से काम अटका है। पहले इसके लिए 72 लाख रुपये का बजट बनाया गया था। 72 लाख का ही वर्क आर्डर ठेकेदार को अलॉट किया गया था। परंतु अचानक इस सड़क का बजट बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया गया। एक दम बजट का दोगुना से भी ज्यादा किया जाने से हर कोई हैरान रह गया। यहां तक की पार्षद विनोद मरवाह ने तो घोटाले के आरोप लगाते हुए सीएम विंडों पर शिकायत भी दी थी। उनका आरोप था कि ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बजट को दोगुना किया गया है।
कुछ दिनों पहले गांधी नगर निवासी राजिंद्र कुमार व अन्य ने आयुक्त को दी शिकायत देकर सड़क निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया कि नगर निगम की तकनीकी शाखा के अधिकारी ठेकेदार से मिले हुए हैं। प्यारा चौक से लेकर नेहरू पार्क तक बन रही सड़क का गलत अनुमान तैयार किया गया। इससे नगर निगम को 30 से 40 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान होने की आशंका है। सबूतों के साथ वह पहले भी इसकी शिकायत कई अधिकारियों से कर चुका है, लेकिन किसी ने भी इस मामले की जांच नहीं की। खुद अधिकारी इस घोटाले को दबाने में लगे हुए हैं। इसलिए ठेकेदार को पेमेंट जारी करने से पहले गंभीरता से मामले की जांच करवाई जाए ताकि सरकार को होने वाली हानि से बचा जा सके।
मेयर मदन चौहान का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में है। सड़क को लेकर अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। जल्द ही मामला सुलझाकर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें