फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित समाज ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
दलित समाज के लोगों पर आये दिन बढ़ रहे अत्याचारों के विरोध में आक्रोश आंदोलन कर विरोध जताया। समाज के लोगों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रधान दलीप कंडारा ने बताया कि फरीदाबाद के गांव साहूपुरा में वाल्मीकि जाति के युवक परशुराम की निर्मम हत्या के दो सप्ताह बीत जाने बाद भी अभी तक मृतक परशुराम के परिवार को न्याय नही मिला है।
विज्ञापन

वहीं इसी तरह के अन्य मामले जिले में वाल्मीकि जाति के युवक की जेल मेें मृत्यु होना व मामले में भी पीड़ित परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिलना, दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला रोहतक के गांव चिडी के मौजूदा सरपंच की निर्मम हत्या व करनाल के गांव हैबतपुर में वाल्मीकि जाति के युवक की बर्फ के सुवा से गोदकर मार दिया जाता है। ठीक इसी तरह जिला जींद के गांव सफीदों में वाल्मीकि जाति के दामाद की पीर बाबा के मंदिर के पास निर्मम हत्या कर दी जाति है, और भी इस तरह के अन्य मामले जिनमें वाल्मीकि जाति पर अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इन सभी मामलों में प्रदेश सरकार को अवगत कराते हुए सरकार से हत्याओं पर संज्ञान लेने की मांग की गई। ताकि सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिया जाए। यदि इन सभी मामलों में जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को न्याय नही मिलता तो हरियाणा प्रदेश का वाल्मीकि समाज व समस्त बहुजन समाज सरकार को घेरने का काम करेंगा और सरकार को बहुत बड़े अंदोलन का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें