छछरौली में योग का अभ्यास करते लोग। प्रवक्ता
छछरौली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली और अनाज मंडी प्रतापनगर में अभ्यास करवाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान ने बताया कि सुबह छह बजे हुए कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों ने उत्साह से भाग लिया। डॉ. मनीष वर्मा ने योग के प्रति सभी को जागरूक किया। पतंजलि योग प्रशिक्षक के निर्देशन में योग प्रोटोकॉल के तहत ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगाभ्यास करवाए गए। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग ने कहा कि लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। संवाद