फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वर्ल्ड कराटे मीट में अनंतप्रीत कौर ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 12 Jun 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव फरीदपुर में अनंतप्रीत कौर का स्वागत करने परिजन व ग्रामीण। स्वयं - फोटो : भिनगा कस्बे में बुधवार की रात बारिश के दौरान गुजरते वाहन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले के फरीदपुर गांव की अनंतप्रीत कौर ने बैंकॉक में हुई वर्ल्ड कराटे मीट में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता छह से नौ जून तक करवाई गई थी। उन्होंने मलयेशिया की खिलाड़ी को हराकर पदक अपने नाम किया है। वहीं वीरवार को अनंतप्रीत अपने गांव फरीदपुर पहुंचीं। गांव में ग्रामीणों व पंचायत ने स्वागत किया।
बैंकॉक में हुई वर्ल्ड कराटे मीट में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें अनंतप्रीत शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में पहुंची। फाइनल मुकाबले में मलयेशिया की खिलाड़ी से हुआ। इसमें अनंतप्रीत विजयी रही। जीत के बाद अनंतप्रीत के पिता हरप्रीत सिंह, मां पवनप्रीत कौर, बहन सुखमन व अन्य उसे लेकर गांव में पहुंचे। गांव के मुख्य द्वारा से ढोल-पटाखों के साथ अनंतप्रीत का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सभी ने सबसे पहले गुरुद्वारे में माथा टेका और अरदास की। गुरुद्वारे में लोगों ने अनंतप्रीत का हार पहनाकर स्वागत किया। ग्रंथी भूपिंद्र सिंह मुल्तानी ने खुशी जताई और छात्रा को बधाई दी। उन्होंने अरदास की और सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। अनंतप्रीत के पिता किसान हैं और मां गृहिणी हैं। बड़ी बहन सुखमन शेरगिल 11वीं में पढ़ती है।
हरप्रीत और पवनप्रीत ने कहा कि उन्हें अपनी बेटियों पर गर्व है। अनंतप्रीत ने दुनियाभर में उनका ही नहीं बल्कि गांव, जिले और देश का नाम चमकाया है। अनंतप्रीत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच संजीव कुमार और माता-पिता को दिया। उसने कहा कि उसका सपना ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, मान सिंह, सरबजीत सिंह, मनमोहन सिंह, दलजीत सिंह, अशोक सांगवान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहले भी दो देशों में लहरा चुकी है परचम
कराटे कोच संजीव कुमार ने कहा कि छठी अनंतप्रीत कौर कराटे की बेहतरीन खिलाड़ी है। अंतरराष्ट्रीय में विभिन्न प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। इससे पहले वह नेपाल और भूटान में कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अनंत अब अपनी अलगी प्रतियोगिता की तैयारी करेगी। कॉमनवेल्थ व ओलंपिक में चयनित होना अनंत की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें