फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए खुला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रताप नगर। गुलाबगढ़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खुल चुका है। योग्य अभ्यर्थी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि नौवीं कक्षा के लिए 30 नवंबर तक पोर्टल खुला है, जबकि छठीं कक्षा के लिए तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शेखावत ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति शिक्षा मंत्रालय विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का एक स्वायत्त संस्थान है, जिसमें इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी परीक्षा पास कर दाखिला ले सकते हैं। सरकार की ओर से जरूरतमंद योग्य अभ्यर्थियों को 12वीं कक्षा तक रहना, खाना और पढ़ाई मुफ्त में करवाई जाती है। ऐसे में जरूरतमंद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी सरकार की इस योजना का बखूबी लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक कारणों से आवेदन में अपलोड किया जाने वाला प्रमाण पत्र संबंधित प्रधानाचार्य से सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थियों को संशोधित प्रारूप में विवरण भरकर संबंधित प्रधानाचार्य से सत्यापित करवाएं। आवेदन के समय सत्यापित प्रमाण पत्र ही अपलोड करें। कहा जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में आवेदन पत्र अपलोड कर दिया है, वह संशोधित प्रमाण पत्र संबंधित प्रधानाचार्य से सत्यापित करवाकर अपने जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य को जमा करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें