फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के गेहूं को बेचने की फिराक में था डिपो होल्डर

Tue, 02 Jun 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने बीपीएल परिवारों के हिस्से के गेहूं के दस बैगों से भरे ऑटो को पकड़ा है।
विज्ञापन


गेहूं को शहर की चौधरी कॉलोनी में डिपो से भरकर बाहर बेचने के लिए भेजा जा रहा था। पुलिस ने आजाद नगर निवासी चंद्रशेखर की शिकायत पर आरोपी डिपो होल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आजाद नगर कॉलोनी निवासी चंद्रशेखर ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुंडा माजरा कॉलोनी निवासी  शशि भल्ला को चौधरी कॉलोनी में डिपो अलाट हुआ है। कुछ दिन पहले डिपो में बीपीएल परिवार के लोगों के लिए सरकार की तरफ से गेहूं भेजा गया था।
विज्ञापन


उसे सूचना मिली थी कि डिपो होल्डर डपो में गरीब लोगों के लिए सरकार की तरफ से आए 10 बैग गेहूं को रिक्शा में भरकर बेचने की फिराक है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से गेहूं से भरे ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच की। जांच में ऑटो के अंदर से गेहूं से भरे दस बैग बरामद किए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच के बाद चंद्रशेखर की शिकायत पर डिपो होल्डर शशि भल्ला के खिलाफ केस दर्ज किया। इस संबंध में रामपुरा चौकी प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि मामले को जांच के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंपा गया है। विभागीय अधिकारी गेहूं के रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें