जरूरतमंदो को भोजन वितरित करते क्लब सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर लायंस क्लब ने शनिवार को 1380 जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया व 300 जरूरतमंदों को घर में बने कपड़े के मास्क वितरित किए। इसके अलावा क्लब के स्वयंसेवकों राहुल सेठी, अमित और कन्हैया द्वारा जगाधरी एरिया के न्यू जैन नगर, विशाल नगर व सावनपुरी में दवाइयों का स्प्रे करके सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया गया। क्लब प्रधान अनिल गुलाटी ने बताया कि क्लब द्वारा चाइल्ड लाइन को भी 100 बच्चों के लिए रोजाना भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा चोपड़ा गार्डन, विशाल नगर, आदर्श नगर एरिया की 17 जगहों को चिन्हित करके 1280 जरूरतमंदों की लिस्ट बनाई हुई है। इसके अलावा भी अगर कोई केस सामने आते हैं तो उन्हें भी भोजन उपलब्ध करा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वे इस मुश्किल घड़ी में सरकार का हर तरह से सहयोग देने के लिए तैयार हैं।