फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ ने फूंके सरकार के पुतले

Thu, 22 Oct 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई और बिजली बिलों के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से लघु सचिवालय पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सीएम व पीएम के पुतले जलाकर दशहरा मनाया। आप नेता योगेश सेठी ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


दाल व प्याज के साथ रोटी खाना भी मुश्किल हो गया है। दाल के दाम पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं। कुरुक्षेत्र में हुई आप पार्टी की बैठक में दशहरे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था।  इसी क्रम में 25 अक्तूबर को चंडीगढ़ मटका चौक पर सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके अलावा सरकार ने बिजली के दाम में वृद्धि की है। साथ ही चार महीने के बिजली बिल एक साथ भेज दिए हैं। भारी भरकम बिजली बिल भेजकर सरकार ने लोगों से त्योहारों की खुशी छीन ली है। त्योहारों पर वैसे ही खर्च बढ़ जाता है, अब बिजली बिल देख कर लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में लगातार महंगाई बढ़ रही है जिससे आम आदमी परेशान है। प्रदर्शन में आप नेता अमर पाल आर्य, डा. राजेश सैनी, अनिल प्रजापति, प्रिया, निर्मल व ऋषिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें