फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर सतर्क रहें पुलिसकर्मी : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसपी राजीव देसवाल ने निकाय चुनाव को लेकर पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में चुनाव को देखते हुए चौकसी बढ़ाई जाए। साथ ही यूपी अन्य राज्यों की सीमा पर नाकाबंदी कर तस्करी को रोका जाएगा। चुनाव से पहले सभी के हथियार जमा कराए जाएं।
सोमवार को एसपी ने लघु सचिवालय के सभागार में पुलिस अफसरों और थानेदारों के साथ बैठक की। जिसमें उठाए गए व पुलिस हेडक्वार्टर से प्राप्त हुए बिंदुओं पर थानावार चर्चा की। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाली सभी शिकायतों का समय पर निस्तारण करें। लंबित शिकायतों का समयावधि में निपटारा करें।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि आगामी दो मार्च को होने वाले निकाय चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष स्वतंत्रता शांतिपूर्ण रूप से करवाने के लिए तैयारी में जुट जाएं। सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि अपने थाना क्षेत्र के लाइसेंस असला धारकों के शत प्रतिशत असला जमा करवाएं। पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी रूप से चलाया जाए।
विज्ञापन

चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, शराब तस्करों और अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए नाकाबंदी की जाए। दूसरे जिलों व उत्तर प्रदेश की सीमा पर पूरी चौकसी बरतें। इंटर स्टेट नाको पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें। इस मौके पर डीएसपी कंवलजीत सिंह, आशीष चौधरी, राजीव मिगलानी, हरविंदर सिंह, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें