फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों की पहचान बताएं, करेंगे कार्रवाई: डीएसपी

Mon, 27 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा अपने तौर पर भरसक प्रयास किए जाते हैं, लेकिन जनसहयोग मिले तो इसमें और अधिक आसानी हो सकती है। यह बात बिलासपुर के डीएसपी सुभाष चंद ने रविवार को रेस्ट हाउस में पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों की बैठक लेते हुए कही। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रख पुलिस को सूचित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा स्कूलों के बाहर शरारती तत्वों पर अंकुश के लिए गश्त की जाती है, लेकिन यदि नागरिक ऐसे तत्वों की पहचान बताएं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। डीएसपी सुभाष चंद ने अपराध व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कस्बे के प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कस्बे में शराब की अवैध बिक्री व पशु तस्करी के ठिकानों पर रोक लगाने की मांग की। डीएसपी ने प्रशासन की मदद से समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मौके पर एसएचओ चंद्रप्रकाश, मंगतराम सैनी, अशोक मेहता, हंसराज डांग, मनोज जंगी, मुकेश गर्ग, नीरज बख्शी, शिव कुमार, मनीष व सोनू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें