फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी, वापस भेजी बारात

Tue, 17 Dec 2013 12:45 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। घाड़ क्षेत्र के गांव मियापुर में बारात को उस समय बैंडबाजों के साथ बैरंग वापस जाना पड़ा, जब पुलिस प्रशासन को पता चला की दुल्हन नाबालिग है।
विज्ञापन


गांव मियांपुर के यूसुफ की लड़की  का रिश्ता गांव कोट के एक परिवार में हुआ था। लड़के और लड़की के शादी का दिन सोमवार निश्चित किया गया था।

जिसके तहत सोमवार को दूल्हा बारात के साथ दुल्हन को लेने पहुंच गया। लेकिन इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली के गांव मियांपुर में एक नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। पुलिस मौके पर जा पहुंची और पुलिस ने शादी को रुकवा दिया। 

पुलिस ने लड़की के घर पहुंच कर उसके परिजनों से पूछताछ की और लड़की की उम्र से संबंधित कागजात देखे तो पाया गया कि लड़की की नाबालिगहै। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिजनों को बिलासपुर में कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने लड़की की शादी पर चार माह के लिए रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं पुलिस ने लड़की के पिता को चेतावनी देकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि लड़की के जन्म से संबंधित दस्तावेज में उसकी उम्र 17 वर्ष आठ महीने है। जो कि लड़की के नाबालिग होने को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें