फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका

Thu, 26 Feb 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धरना देकर नारेबाजी करते कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल गुर्जर व अन्य कार्यकर्ता। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए यमुनानगर से चंडीगढ़ रवाना हुए।
विज्ञापन

कार्यकर्ता गाड़ियों के काफिले के रूप में निकले और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। नरपाल गुर्जर ने बताया कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, मनरेगा में कथित गड़बड़ियां और किसानों से जुड़े लंबित मामलों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर पार्टी ने विधानसभा घेराव का निर्णय लिया है, ताकि सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें