फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस ने खनन सामग्री से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। कस्बे में दिनदहाड़े दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने चेकिंग अभियान के दौरान इस्लामनगर गांव के पास सड़क से गुजर रही खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ने के अलावा पम्मूवाला गांव में अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा है।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को ई-रवाना बिल व अन्य दस्तावेज दिखाने की मांग की। लेकिन दोनों वाहनों के चालक कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। थाना प्रभारी अमित कुमार ने खनन अधिकारी को मौके पर बुलाकर अनियमिताएं पाए जाने पर रेत से भरी दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया। अब दोनों विभागों द्वारा इनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से अवैध खनन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई से खनन माफियों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को सीज करके कब्जे में लिया गया है। आगामी भी ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने के अलावा बिना ई-रवाना व बगैर दस्तावेजों के वाहनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें