फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कैंसर मरीजों के लिए बना डे केयर वार्ड, आचार संहिता के बाद होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए डे-केयर वार्ड बनेगा। इसमें कैंसर रोगियों के लिए पांच बेड की सुविधा होगी। कीमोथेरेपी होने के बाद कैंसर रोगियों की हालत पर डॉक्टर व स्टाफ नजर रखेंगे। क्योंकि अभी निकाय चुनावों की वजह से शहर में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है इसलिए इसे शुरू नहीं किया जा रहा। आचार संहिता के हटते ही डे-केयर वार्ड का शुभारंभ होगा। फिलहाल जिले में कैंसर के 510 मरीज पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

डे केयर वार्ड का सबसे ज्यादा कैंसर के उन मरीजों को होगा जिनकी समय-समय पर कीमोथेरेपी करनी पड़ती है। कीमोथेरेपी एक जटिल प्रक्रिया है। जिसके बाद मरीज के स्वास्थ्य पर कई घंटे तक नजर रखनी पड़ती है। कीमोथेरेपी के बाद मरीज को सामान्य होने में समय लगता है। फिलहाल कीमोथेरेपी के बाद मरीज को कैंसर वार्ड में ही भर्ती रखना पड़ता है। परंतु कैंसर वार्ड में मरीजों के लिए जरूरी उपकरण नहीं है।
इसलिए डे केयर वार्ड बनाया जा रहा है। यहां पर मरीज डाॅक्टर व स्टाफ की निगरानी में भी रहेंगे। इससे उनके तीमारदारों को भी राहत मिलेगी। मरीज की हालत जब सामान्य होगी तभी उन्हें घर भेजा जाएगा। डे केयर वार्ड में कैंसर रोगियों के लिए बायोप्सी जांच, कीमोथेरेपी के साथ-साथ एक समय के आहार का भी इंतजाम होगा। केंद्र सरकार ने इसी केंद्रीय बजट में देश के हर जिले में डे केयर कैंसर वार्ड शुरू करने का एलान किया था।
विज्ञापन

डे-केयर वार्ड में मरीज से सैंपल लेकर बायोप्सी जांच के लिए नजदीकी मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच होने के बाद रिपोर्ट तय समय पर डे केयर सेंटर भेज दी जाएगी। अगर बीमारी की पहचान होती है तो डॉक्टर तय करेंगे कि रोगी को कीमोथेरेपी देनी है या फिर रेडियोथेरेपी की भी साथ जरूरत है। रेडियोथेरेपी के लिए रोगी को बड़े अस्पताल जाना पड़ सकता है, लेकिन अगर सिर्फ कीमोथेरेपी और दवाओं के जरिए उपचार होना है तो रोगी को डे केयर वार्ड पर ही इसकी सुविधा मिलेगी।
जल्द शुरू किया जाएगा डे-केयर वार्ड: नवजोत किरन
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजोत किरन टिवाना का कहना है कि जिला नागरिक अस्पताल में डे-केयर वार्ड बनाया जा रहा है। अभी आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता के हटते ही डे-केयर वार्ड शुरू किया जाएगा। इसके शुरू होने से कैंसर रोगियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें