यमुनानगर। हमीदा चौकी पुलिस की टीम ने लावारिस हालात मिलीं दो बच्चियों को एक घंटे में उनके परिवार तक पहुंचा दिया। इनमें पांच व दूसरी सात वर्ष की है। चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक शमशेर राणा ने बताया कि सूचना मिली कि दो बच्चियां पुराना हमीदा की कालड़ा मार्केट में लावारिस हालत में घूम रही हैं। टीम ने मौके पर जाकर बच्चियों के बारे में पूछताछ की। तब उनके परिजनों का पता चला। इसके बाद बच्चियों को उनके परिवार तक पहुंचा दिया गया। संवाद