रादौर। थाना रादौर क्षेत्र के सांगीपुर नाके के पास जुड़वा पुल से टकराकर बाइक सवार कुरुक्षेत्र निवासी कुलदीप शर्मा घायल हो गए। कुलदीप को राहगीरों ने रादौर के निजी अस्पताल भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें परिजन कुरुक्षेत्र ले गए। हादसा मंगलवार देर शाम करीब सात बजे हुआ। बाइक सवार कुलदीप शर्मा बाइक पर जठलाना से कुरुक्षेत्र लौट रहे थे, तभी एसके रोड पर सांगीपुर नाके के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर जुडवा पुल से टकरा गई। इसमें वह घायल हो गए। संवाद