फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस ने 45 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल

Tue, 10 Nov 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर में लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल देते एसपी कमलदीप गोयल। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। दिवाली पर जिला पुलिस ने 45 लोगों को उनके गुम मोबाइल फोन लौटाए। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने अपने कार्यालय में मोबाइल के मालिकों को बुलाकर उनके फोन सौंपे। एसपी ने बताया कि साइबर सेल की टीम ने अक्तूबर के दौरान गुम हुए 45 मोबाइल फोन तकनीकी सहायता और महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर तलाशे हैं। इन सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर बिना देरी किए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएं। यदि किसी को लावारिस मोबाइल फोन मिलता है तो उसका इस्तेमाल करने के बजाय नजदीकी पुलिस थाना या चौकी में जमा करवाएं। इस मौके पर साइबर सेल प्रभारी मुख्य सिपाही राहुल, अजय, तरसेम सहित पूरी टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें