फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस की कड़ी नजर

Sun, 26 Jan 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गणतंत्र दिवस को लेकर जिला की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौकस कर दी गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। तमाम स्थानों पर निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही जिले की सभी सीमाएं सील कर दी हैं और नाकाबंदी कर पुलिस कर्मचारी मुस्तैदी से निगरानी कर रहे हैं।
यमुनानगर जिला उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की सीमाओं से सटा है। इसे अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र व करनाल की सीमाएं भी जिले से लगती हैं। ऐसे में पुलिस ने सभी सीमाएं सील कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने सभी सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसे लेकर कई दिन से पुलिस जिले के होटलों, रेस्तरां, ढाबों व सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। यमुनानगर, जगाधरी बस स्टैंड के साथ छछरौली, प्रतापनगर, साढौरा, बिलासपुर, सरस्वतीनगर, रादौर बस अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसके अलावा यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी और आरपीएफ ने विशेष कमांडो दस्ते व खोजी कुत्तों के साथ प्लेटफार्म, रेलवे यार्ड, रेलवे पुल, पार्किंग, टिकट घर सहित पूरे रेलवे परिसर में चेकिंग की। पुलिस कर्मचारी साधारण कपड़ों में यात्रियों के बीच में घूम रहे हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि स्टेशन की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था चाक चौकस कर दी गई है। जीआरपी व आरपीएफ दिन-रात अभियान चलाए हुए है। इसके लिए आठ टीमें बनाई गई है। स्टेशन पर प्लेटफार्म, प्रतिक्षालय, बुकिंग कार्यालय, आरक्षण, पार्किंग सहित तमाम स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। इसके लिए डॉग स्कवायर्ड टीम लगाई गई है। खोजी कुत्तों के साथ प्लेटफार्म पर सामान की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मेटल डिटेक्टर से यात्रियों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा स्टेशन से गुजरने वाली तमाम गाड़ियों में भी जांच की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर सोनी शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा प्रबंध चौकस कर दिए गए हैं। ट्रेन में गश्त करने वाले आरपीएफ जवानों से स्टेशन पर स्टेटस रिपोर्ट ली जा रही है। ट्रेन में भी जांच की जा रही है। सुरक्षा दृष्टि से स्टेशन पर सभी प्रबंध किए गए हैं। आउटर, रेलवे यार्ड सहित रेलवे पुलों पर गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें