फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाबा गैंग को बुलाने वाले मोहित की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 06 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय बाबा गैंग को जिले में बुलाने वाले के मोहित की धरपकड़ के लिए पुलिस ने शनिवार को जगह-जगह दबिश दी। साथ ही रिमांड में गैंग के सरगना जसबीर उर्फ टेनु व उसके तीन गुर्गों से सीआईए-2 ने पूछताछ की।
सोमवार को चारों आरोपियों को रिमांड पूरा होने पर कोर्ट में पेश करना है। वहीं रविवार को सीआईए-2 कई राज खोल सकती हैं। शनिवार को पुलिस टीमों ने मोहित व बाबा गैंग से दो फरार सदस्यों में हरिद्वार के गांव पीपलहेड़ा निवासी अभिषेक व हरिद्वार के बीहूपुर निवासी सागर की तलाश में जगह-जगह दबिश दी।
विज्ञापन

साथ ही जिले की सीमाओं पर भी आने-जाने वालों पर विशेष नजर बनाकर रखी। वाहनों को रोककर तलाशी व चालकों से पूछताछ की। देर शाम तक मोहित, अभिषेक व सागर की गिरफ्तारी की सूचना नहीं आई, न इस बारे में पुलिस की ओर से कोई खुलासा किया गया।
उल्लेखनीय है कि गांव हरनौल में नाके पर गत वीरवार को भाजपा का झंडा लगी गाड़ी को पुलिस ने रोका तो उसमें सवार छह लोग कूदकर भागने लगे। तब पुलिस ने मौके से चार लोग दबोच लिए, पर उनके दो साथी फरार हो गए। उनकी कार से देसी कट्टा व चार कारतूस मिले थे। जांच में पकड़े गए चारों लोगों का संबंध यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय बाबा गैंग से निकला।
इनमें एक गैंग के मुखिया हरिद्वार के गांव मुंडला निवासी जसबीर सिंह उर्फ टेनु भी शामिल है। जसबीर पर गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास सहित 14 मामले दर्ज हैं। जसबीर वर्ष-2024 में जेल से बेल पर बाहर आया था। जसबीर के साथ पकड़े गए अन्य साथी उसके गुर्गे हैं, जिनकी पहचान हरिद्वार के लंढौरा निवासी शाह उर्फ मुन्ने, भगवानपुर निवासी 17 वर्षीय किशोर व यूपी के सहारनपुर के गांव मझोल निवासी शिवम के तौर पर हुई। शिवम पर भी चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

मौके से भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द गिरफ्त से बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। - राजेश कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें