फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही शूटरों की पहचान

Fri, 14 Feb 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक सप्ताह पहले कारोबारी के आवास पर हुई फायरिंग के मामले की जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस शूटरों तक पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

छह फरवरी को शहर थाना यमुनानगर क्षेत्र की कालिंदी काॅलोनी में कारोबारी के आवास पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस मामले में नोनी राणा का नाम सामने आया था। जिसका मुकदमा शहर थाना यमुनानगर में दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में यमुनानगर पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ की टीमों को भी लगाया गया था।
पुलिस ने आस-पास के सभी सीसीटीवी की फुटेज खंगाली थी। जिसमें बिना नंबर की बाइक पर दो संदिग्ध फुटेज में कैद हुए थे। पुलिस उन दोनों की पहचान करने में जुटी हुई है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस को शूटरों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। लेकिन, अभी तक पुलिस शूटरों तक नहीं पहुंची है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा। डीएसपी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें