फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: त्रिग्रही योग से तीन राशियां होंगी लाभान्वित

Fri, 14 Feb 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। भगवान शिव की उपासना का सबसे बड़ा दिन महाशिवरात्रि इस बार 26 फरवरी को मनाई जाएगी। इस बार महाशिवरात्रि पर महासंयोग बन रहा है। चूंकि बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग बन रहा है। शिवरात्रि पर तीन ग्रह एक ही राशि में होंगे। यह राशि भगवान शिव की है, जिससे कारण यह संयोग दुर्लभ बन रहा है। यह संयोग करीब 50 साल बाद बन रहा है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव की उपासना भक्तों को मनोवांच्छित फल देगी। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, दही, शक्कर, गन्ना, धतूरा इत्यादि चढ़ाने से सभी कष्टों का निवारण होगा। भक्त शिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंदिरों में तैयारियां भी शुरू होने लगी है। इस साल महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग बनने का लाभ कुछ विशेष राशियों को मिलेगा। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा से राशियों के जातकों को धन, धान्य, कीर्ति व स्वास्थ्य में वृद्धि होगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित रमन वत्स ने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर श्रवण नक्षत्र का संयोग बन रहा है। श्रवण नक्षत्र शनिवार प्रात: से शाम पांच बजकर आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। वहीं, इस दिन बुध, शनि और सूर्य तीनों कुंभ राशि में विराजमान होंगे।
विज्ञापन

कुंभ भगवान शिव की राशि है। जिस कारण यह संयोग दुर्लभ बन जाता है। इससे बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। पिता पुत्र ग्रह एक ही राशि में होने से इसका प्रभाव सभी पर पड़ेगा। जबकि तीन राशियां विशेष रूप से लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें