फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस नाकाम, अब सीएमओ की तलाश में लगी सीआईए

Sun, 28 Sep 2025 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डॉ. मंजीत सिंह। - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कई बदमाशों को खोज कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली पुलिस एक सप्ताह से यौन शोषण के आरोपों में घिरे सीएमओ डाॅ. मंजीत सिंह को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस का खुफिया तंत्र भी सीएमओ का पता नहीं लगा पाया है। इस भागदौड़ में सीएमओ पुलिस से कई कदम आगे चल रहे हैं। अब सीआईए को सीएमओ के पीछे लगाया गया है।
महिला थाना पुलिस व सीआईए अलग-अलग टीमें बनाकर सीएमओ की तलाश कर रही है। देर शाम तक भी सीएमओ का कुछ पता नहीं चल पाया। जिलेभर में लोगों की जुबां पर एक ही सवाल है कि पुलिस सीएमओ को अभी तक पकड़ क्यों नहीं पाई है? इसका जवाब तो पुलिस के ही पास है। हालांकि पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि बहुत जल्द सीएमओ उनके रिमांड रूम में होंगे।
विज्ञापन

सीएमओ पर 20 सितंबर को यौन उत्पीड़न और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार हैं। तब से अपने सिविल सर्जन कार्यालय में भी नहीं आए हैं। हालांकि उन्होंने जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी जो रिजेक्ट हो गई।
अब उन्होंने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है, लेकिन यह भी स्वीकार नहीं हुई है। जब से सीएमओ भूमिगत हुए हैं तब से उनका पर्सनल मोबाइल बंद है। इतना ही नहीं सरकारी नंबर भी सीएमओ के पास ही है, लेकिन यह नंबर भी बंद आ रहा है।
महिला डॉक्टर की ओर से सीएमओ के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें एंबुलेंस कंट्रोल रूम के फ्लीट मैनेजर सचिन शर्मा का भी नाम है। डॉक्टर को फोन करने के बाद सीएमओ ने सचिन शर्मा को फोन किया था। डॉक्टर की तरफ से पेन ड्राइव में जो सबूत दिए गए हैं उसमें सचिन शर्मा द्वारा की गई व्हाट्सएप कॉल भी है।
इसमें साफ-साफ पता चल रहा है कि फ्लीट मैनेजर डॉक्टर को फोन करके कहते हैं कि सीएमओ का फोन उन्हें आया था। सीएमओ ने आपको घर से लाने के लिए कहा है। परंतु डॉक्टर घर पर न होने की बात कह कर साथ जाने से इंकार कर देती हैं। जब से एफआईआर में सचिन शर्मा का नाम आया है, उसके बाद उन्होंने ने भी 25 व 26 सितंबर की छुट्टी ले ली थी।
हालांकि शनिवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण उनका कार्यालय बंद रहता है, इसलिए वह नहीं आए। यमुनानगर पुलिस ने फ्लीट मैनेजर सचिन शर्मा को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया था। जिसके तहत उन्हें शनिवार को जांच में शामिल होना था। परंतु वह महिला थाने में उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन

सीएमओ की तलाश की जा रही है। महिला थाना के अलावा सीआईए की टीम भी सीएमओ को उनकी तलाश लगाया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फ्लीट मैनेजर सचिन शर्मा का नाम भी एफआईआर में है। उनसे भी पूछताछ की जानी है। - अमरिंद्र सिंह, एएसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें