फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस ने छात्रा पर फेंके गए तरल पदार्थ का लिया नमूना

Mon, 29 Sep 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ताजेवाला से सरकारी स्कूल प्रतापनगर आ रही 12 वीं कक्षा की छात्रा पर मनचले युवक की ओर से फेंके गए अज्ञात तरल पदार्थ का स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने नमूना लेकर पुलिस को सौंपा। पुलिस की ओर से नमूना जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। सोमवार या मंगलवार को रिपोर्ट आ जाएगी। उधर, छात्रा को जिला नागरिक अस्पताल में भी ले जाया गया था, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और ठीक बताया है।
बताया जा रहा है यह मनचला पिछले कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था, इसकी शिकायत छात्राओं ने अपने स्कूल में भी की, लेकिन स्टाफ ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। ऐसे में छात्रा की इसी चुप्पी का मनचले युवक ने फायदा उठाया और उस पर अज्ञात तरफ पदार्थ फेंक दिया। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों का कहना है जो अज्ञात पदार्थ फेंका गया है उससे लड़की को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा सुबह के समय घर से पैदल ताजेवाला एनएच पर स्थित बस स्टैंड से बस पकड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक मनचले युवक ने उस पर अज्ञात तरल पदार्थ फेंक दिया था। घटना के बाद लड़की बस पकड़ कर स्कूल पहुंची। घटना की जानकारी स्कूल टीचर को दी गई। स्कूल की ओर से तुरंत घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी प्रतापनगर नर सिंह का कहना है छात्रा के परिवार की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें