फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेसहारा पशुओं से मुक्त नहीं हो पा रही ट्विन सिटी

Mon, 29 Sep 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी रोड पर रात के समय बैठे बेसहारा पशु। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्विन सिटी की सड़कों को 25 नवंबर तक बेसहारा पशुओं से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसा दावा नगर निगम कर रहा है। इसी उद्देश्य से निगम की तरफ से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान भी चलाया है।
निगम के अधिकारियों का दावा है कि अभियान के तहत अब तक 150 पशुओं को पकड़ा जा चुका,। पकड़े गए गोवंशों से अधिक तो शहर की सड़कों पर घूम रहे। शहर की शायद ही कोई सड़क व चौक होगा जहां ये बैठे या घूमते हुए दिखाई नहीं देंगे। अब तो स्थिति ये बन चुकी है बेसहारा पशु रात को सुनसान गलियों में जगह-जगह पर झुंड में बैठे दिखाई देंगे, जो हर दिन किसी न किसी छुटपुट दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

गली-गली, सड़क-सड़क झुंड में घूमने वाले बेसहारा पशुओं को गोशाला में संरक्षण नहीं मिल रहा। यही वजह है कि सड़कों पर गोवंश की तादाद कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। एक साल में ही जिले में गोवंश की संख्या 10 गुना बढ़ गई है। पहले केवल शहर की सड़कों पर ही गोवंश दिखते थे, परंतु अब तो ग्रामीण क्षेत्र में भी गोवंश की भीड़ हो गई है।
गोवंश सड़कों पर भटक रहा है। सड़क पर शरण लिए है। सबसे ज्यादा वर्कशाप रोड, रेलवे रोड जगाधरी, रादौर बस स्टैंड, व्यासपुर, छछरौली, साढौरा के नजदीक गोवंश घूमता दिख जाएगा। कमानी चौक पर श्रीहनुमान मंदिर के नजदीक सड़क पर विचरण करते देखी जा सकती है।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र से बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए तीन जोन बनाए हुए हैं। तीनों जोन में निगम की टीमें बनाकर गोवंशों को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्हें गोशालाओं में पहुंचाया जाता है।गोशाला में बेसहारा गोवंश को पुनर्वास देने के लिए गाय, सांड, बछड़ा, बछड़ी के हिसाब से रोज का प्रति पशु 40, 30 व 20 रुपये चारा खर्च दिया जाता है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप नंबर पर भेजें पशुओं की फोटो : मेयर

मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि शहर के रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड, अंबाला रोड, जगाधरी रोड, रादौर रोड समेत सभी मुख्य मार्गाें के अलावा सभी वार्डाें में घूम रहे बेसहारा गोवंशों को पकड़ा जा रहा है। उनको पकड़ने के लिए नगर निगम ने 7082410524 व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। यदि कहीं भी कोई बेसहारा पशु नजर आता है तो उसकी फोटो खींच कर उस नंबर पर भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें