फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू खान की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मनोहर कॉलोनी में युवक मोनू खान की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में थाना शहर जगाधरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना शहर जगाधरी एसएचओ नसीब सिंह ने बताया कि मनोहर कॉलोनी निवासी सचिन, शिवा व प्रेम नगर कॉलोनी के हरीश उर्फ बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया है।
11 सितंबर की रात मनोहर कॉलोनी निवासी मोनू खान अपने दोस्त गंगानगर कॉलोनी के चेतन के साथ बाइक पर अपने दोस्त हरविंद्र उर्फ कन्नू के झगड़े का फैसला करवाने के लिए मनोहर कॉलोनी में शिवा और चेतन के घर पर गए थे। जैसे ही वह वहां पहुंचे तो वहां पर मौजूद शिवा, सचिन व बजरंगी ने उन पर हमला कर दिया। जबकि चेतन मौके से भाग गया था। हमलावरों ने मोनू की दोनों टांगे तोड़ दी और बाजुओं पर भी काफी चोटें मारी। हमले की सूचना पाकर मोनू खान का बड़ा भाई अकबर मौके पर पहुंचा। उन्होंने एंबुलेंस के लिए भी फोन किया था, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो वह मोनू को स्कूटी पर ही ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। जहां से गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते में ही मोनू खान की मौत हो गई थी। तब पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया था। पहले पुलिस ने अस्पताल में मोनू के बयान दर्ज किए थे, जिसके आधार पर आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। देर रात को मोनू की मौत हो गई। इसलिए पुलिस ने केस में हत्या की धारा भी ईजाद की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें