फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज उत्पीड़न व नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप

Mon, 06 Apr 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी नितिन से हुई थी। आरोप है कि उसे झूठे बहाने से कोर्ट मैरिज के लिए मजबूर किया गया। पति ने यह कहकर भरोसा दिलाया कि यह शादी केवल विदेश जाने की प्रक्रिया का हिस्सा है और इसे अस्थायी औपचारिकता बताते हुए परिवार से छिपाने को कहा गया। महिला के अनुसार, फरवरी 2021 में दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ, लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उसे घर में बंद कर दिया गया, ताकि वह अपने मायके पक्ष से संपर्क न कर सके। पीड़िता ने बताया कि उसने किसी तरह अपने माता-पिता से संपर्क किया और एक वीडियो बनाकर अपनी आपबीती साझा की। इसके बाद परिजन उसे ससुराल से ले आए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसके भाई को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर परिवार से करीब साढ़े सात लाख रुपये भी ठग लिए। गांधीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें