फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस ने आदित्य की हत्या के आरोपी को पकड़ा

Wed, 11 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आदित्य। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव नागल के बीए प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की हत्या के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। एसपी के निर्देश पर केस की जांच सीआईए-1 को सौंपे जाने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी रक्षित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की साजिश और वारदात कबूल कर ली। पूछताछ में सामने आया कि कॉलेज में हुई मामूली गाली-गलौच की घटना ने दोनों के बीच गहरी रंजिश पैदा कर दी थी, जो आखिरकार खूनी अंजाम तक पहुंच गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आदित्य को फोन कर खजूरी बुलाया और कहा कि बैठकर आपसी समझौता कर लिया जाएगा। आदित्य को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसे बुलाने के पीछे साजिश छिपी है। आरोपी ने कबूल किया कि वह अंदर ही अंदर बदले की भावना से भरा हुआ था और मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने में आरोपी अकेला नहीं हो सकता। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के समय उसके साथ कौन-कौन मौजूद था। इसके लिए मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं और घटनास्थल के आसपास मिले इनपुट भी जुटाए जा रहे हैं। मामले में आरोपी के पिता प्रीतम को पहले ही नामजद किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि पिता की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार की तलाश जारी है, जिसकी जल्द रिकवरी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें