फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस ने भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पीओ स्टाफ की टीम ने एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ स्टाफ के इंचार्ज एएसआई अश्विनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सूचना के आधार पर टीम ने भगोड़े आरोपी गांव चुहड़पुर निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिजवान एक आपराधिक मामले में संलिप्त था और न्यायालय में पेश न होने के कारण उसे अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें