आढ़ती एसोसिएशन के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते समर्थक। स्वयंं
यमुनानगर। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की शनिवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। इसमें मुनीष कांबोज को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। खारवन के अशोक गर्ग को संयोजक, व्यासपुर के संदीप कुमार को सचिव व रादौर के संजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। संगठन के संरक्षक के रूप में रादौर के संधाला गांव के शिव कुमार और सरस्वतीनगर के प्रदीप मित्तल को नियुक्त किया गया। रादौर के संदीप टोपरा को चेयरमैन व प्रतापनगर के बंसीलाल सैनी को महासचिव बनाया गया। उप प्रधान पद पर छछरौली के रणधीर सिंह, व्यासपुर के भूपिंद्र सिंह, जगाधरी के विमल अग्रवाल व प्रतापनगर के हरिंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई। संगठन के सलाहकार मंडल में प्रतापनगर के प्रवीण बटार, सरस्वतीनगर के गुंदियाना से मांगेराम, सरस्वतीनगर के अवतार सिंह, छछरौली के रणवीर सिंह, साढौरा के राजकुमार, प्रतापनगर के अनिल अग्रवाल और रादौर के सुभाष कांबोज को शामिल किया गया। प्रवक्ता के रूप में साढौरा के वेद प्रकाश और छछरौली के गौरव शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। जबकि प्रेस सचिव पद पर रणजीतपुर के कुलवंत सिंह, रसूलपुर के कंवर सिंह सैनी व जितेंद्र की नियुक्ति की गई। कार्यकारिणी सदस्यों में मोहनलाल बंसल, कपिल गर्ग, वीरेंद्र, नरेश सैनी, कर्मवीर मान, अवध बंसल, संदीप गुप्ता, विनोद गर्ग, रामकरण धीमान व बरखा राम को शामिल किया गया। संवाद
आढ़ती एसोसिएशन के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते समर्थक। स्वयंं