फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 13 थानों पर नियुक्त रहे 13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या राम जन्मभूमि मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। अप्रिय घटना से बचने के लिए जिलाधीश की ओर से जिले के 13 थानों पर 13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। वहीं जिलाधीश एवं डीसी ने अधिकारियों के साथ शांति कमेटी की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कमेटी सदस्यों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को सहयोग करने को कहा। इसके अलावा शाम को जिले के सभी ठेके बंद करने के आदेश दिए गए हैं। डीसी ने बैठक में एसपी कुलदीप सिंह यादव, एडीसी केके भादू, जगाधरी की एसडीएम पूजा चांवरिया, रादौर एसडीएम कंवर सिंह, बिलासपुर एसडीएम गिरीश कुमार, सीएम सोनू राम, डीआरओ अभिषेक, डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद्र को निर्देश दिए कि वे जिले में सुरक्षा व शांति व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखे। फैसले के पक्ष व विपक्ष में होने वाली छोटी से छोटी हरकत पर तुरंत संज्ञान ले और उसे निपटाएं।
इन थानों में तैनात रहे ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिले में कुल 13 पुलिस थाने हैं। जिस पर जिलाधीश एवं डीसी मुकुल कुमार ने फैसले को लेकर 13 थानों में 13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त रहे। इसके लिए थाना शहर यमुनानगर में तहसीलदार जगाधरी, थाना शहर जगाधरी में नायब तहसीलदार जगाधरी, थाना सदर यमुनानगर में बीडीओ जगाधरी, थाना सदर जगाधरी में नायब तहसीलदार बिलासपुर, थाना बुड़िया में डीआरओ, थाना छप्पर में नायब तहसीलदार प्रतापनगर, थाना रादौर में नायब तहसीलदार रादौर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जबकि थाना जठलाना की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार सरस्वतीनगर को, थाना फर्कपुर की बीडीओ यमुनानगर, थाना साढ़ौरा की बीडीओ साढ़ौरा, थाना बिलासपुर की जिम्मेदारी तहसीलदार बिलासपुर को सौंपी गई है। इसके अलावा थाना छछरौली में तहसीलदार छछरौली, थाना प्रतापनगर में डीडीपीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैत है। हर थाना क्षेत्र में पुलिस का खुफिया तंत्र एक्टिव है। वहीं सीआईडी, आईबी सहित पुलिस के निजी मुखबिर भी नजर बनाए हुए हैं। इसी को लेकर पुलिस ने पुराना हमीदा और बुड़िथा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च की अगुवाई डीएसपी हेडक्वार्टर व डीएसपी जगाधरी ने की। वहीं जिले में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।
शराब ठेके बंद करने के आदेश
फैसले को लेकर किसी प्रकार को उपद्रव न हो इसके लिए प्रशासन ने शराब ठेके जल्दी बंद करवा दिए हैं। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि स्थिति को देखते हुए और इस पर काबू बनाए रखने को लेकर एतिहात के तौर पर जिले के सभी ठेके शाम छह बंद करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश शनिवार और रविवार के लिए हैं। आगे स्थित देखकर निर्णय लिया जाएगा।
शांति कमेटी की बैठक में यह रहे शामिल
शांति कमेटी की बैठक बूड़िया मदरसा के पीर जी, समाज सेवक सुरेंद्र मदान, फतेह सिंह गिल, अश्वनी शर्मा, जगदीश नरूला, सुनील कुमार, पुराना हमीदा के पूर्व पार्षद जुल्फान अली, उदयवीर शास्त्री, सुनील पंचदेव, ब्रह्म प्रकाश, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के धनपत, हरीश, मुल्खराज, यमुना खंड संचालक, भानू राम, पत्रकार नरेश उप्पल, पूर्व पार्षद नीलू पंडित, सुखवंत सिंह, हाजी मंसूर हसन, गढ़ी गुजरान के मोहम्मद हासिम, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बॉक्स
मेले को छोड़ जिले में लागू धारा 144
डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिले में धारा 144 लगाई गई है। यह धारा मेले में आए लोगों व मेला स्थल कपालमोचन पर लागू नहीं होगी। धारा के तहत एक स्थान पर तीन या तीन से ज्यादा लोग एक समय में जमा नहीं हो सकते। वहीं कोई व्यक्ति हथियार लेकर नहीं चल सकता।
वर्जन
फैसले को लेकर किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हर थाने पर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गए है। वहीं शराब के ठेके शाम छह बजे के बाद बंद करवा दिए गए हैं। जिले में हर गतिविधि पर नजर हैं। हर तरफ शांति है।
विज्ञापन

मुकुल कुमार, डीसी एवं जिलाधीश, यमुनानगर।
फोटो:- 54, 55
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें