फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर से टूटा पोल, बिजली गुल

Tue, 11 Apr 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद के पास गन्ना लेकर शुगर मिल जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली निगम के पोल से टकरा गई। हादसे में पोल टूट गया। जिससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूएचबीवीएन सब डिवीजन जोडियो के जेई रोहताश सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी औरंगाबाद हीरा प्रोडक्ट पिलिंग के पास बिजली का पोल टूट गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो बिजली का पोल टूटा था। पोल के पास ही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। मालिक मलकीत सिंह ने बताया कि पीछे से ट्रक की टक्कर लगने पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पोल से टकराई है, जिससे पोल टूटा।
जेई ने बताया कि उन्होंने जांच की तो पता चला कि ट्रॉली से कोई ट्रक टकराया नहीं था। चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए पोल को टक्कर मारी है, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हुआ। पोल टूटने के कारण बिजली चली जाने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि यह हादसा ट्रैक्टर चालक अनवर की लापरवाही से हुआ। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें