फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनाज मंडियों में आवक बढ़ी, 31574 एमटी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। अनाज मंडियों में रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को गेहूं की खरीद शुरू हुई। अनाज मंडियों में सोमवार को 19402 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। जबकि शनिवार तक मंडियों में 12172 एमटी गेहूं खरीदा जा चुका था। इस तरह अब तक अनाज मंडियों में कुल 31574 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। जिले में सबसे ज्यादा खरीद सरस्वतीनगर की अनाज मंडी में 7020 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जबकि सबसे कम गेहूं यमुनानगर अनाज मंडी में मात्र 45 मीट्रिक टन पहुंचा है। मौसम साफ होने से अब धीरे-धीरे मंडियों में गेहूं की आवक भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बिलासपुर अनाज मंडी में 4509 एमटी, छछरौली मंडी में 2370, गुमथला में 871, जगाधर में 5157, जठलाना में 747, खारवन में 546, प्रतापनगर में 1220, सरस्वतीनगर में 7028, रादौर में 4998, रणजीतपुर में 868, रसूलपुर में 589, साढौरा में 2626 व यमुनानगर मंडी में 45 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। अब मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें