यमुनानगर। जिला पुलिस के पीओ स्टाफ की टीम ने कोर्ट से भगोड़े घोषित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश कर दिया गया। पीओ स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी विशेष टीम ने गांव जागधौली निवासी विक्की उर्फ बक्शी, गांव मछरौली निवासी प्रदीप व पुराना हमीदा निवासी रजत उर्फ रिस्की को सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। यह लोग आपराधिक मामले में संलिप्त थे और कोर्ट में पेश न होने के कारण उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। संवाद