फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किशोरी से छेड़खानी में पड़ोसी नामजद

Tue, 04 Nov 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के गांव में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी युवक पर विभिन्न धाराओं केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि एक नवंबर को रात 10 बजे उनकी बेटी खाना खाने के बाद कमरे में सो गई थी। इस दौरान गांव का आशीष घर में घुस गया और उसने बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बेटी ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें