फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब बिना शुरुआती शुल्क मिलेगा पीएनजी कनेक्शन

Wed, 20 May 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर के घरों में पीएनजी के कनेक्शन करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहरवासियों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन लेना अब और आसान हो गया है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से 22 मई तक बिना किसी प्रारंभिक शुल्क के पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की गई है।
कंपनी का दावा है कि अब तक करीब 11772 घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाए जा चुके हैं और आने वाले समय में शहर के प्रत्येक घर तक यह सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बीपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल पालीवाल ने बताया कि पीएनजी गैस एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित और किफायती है।
विज्ञापन

नेचुरल गैस हवा से हल्की होती है और लीकेज होने की स्थिति में तुरंत हवा में फैल जाती है, जबकि एलपीजी हवा से भारी होने के कारण एक जगह जमा हो जाती है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद लोगों को गैस सिलिंडर बुक कराने और उसे ढोने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

घरेलू उपभोक्ताओं तक पाइपलाइन के माध्यम से गैस पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। विशाल पालीवाल के अनुसार भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने यमुनानगर में शहरी गैस वितरण परियोजना के लिए बीपीसीएल को अधिकृत किया है। इसी के तहत तेजी से पाइप लाइन बिछाने और नए कनेक्शन देने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें