संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर से उनके कार्यालय में पार्षद सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं कंवरपाल ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को नमन करते हैं, जिन्होंने किसानों को केवल वोट बैंक नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माता माना है और कृषि को आधुनिकता से जोड़ने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि भारत एक विकासशील देश है और हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करना है। प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीधी राशि स्थानांतरित करने का काम किया। वहीं देश के किसान हर क्षेत्र में आगे बढ़ेस आधुनिकता से जुड़ें, इसके लिए अपना शुभ संदेश भी दिया।
पूर्व की सरकार में जब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी थे तो वह कहते थे कि उस समय ऊपर से 100 रुपये लाभार्थियों के लिए भेजे जाते थे, लेकिन उसमें से 15 रुपये ही लाभार्थी को मिल पाते थे और 85 रुपये बिचौलिए खा जाते थे। वर्तमान भाजपा सरकार इन बिचौलियों का खात्मा करने का काम किया है। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,पार्षद अरुण कुमार,पंकज मंगला, आदित्य रोहिल्ला, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।