फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का लिया संकल्प

Sat, 12 Apr 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी कन्या महाविद्यालय में स्वच्छ हरियाणा मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में करनाल नगर निगम के एएमसी धीरज कुमार व पानीपत नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव उपस्थित रहे। धीरज ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। लोग जिम्मेदार नागरिक बनकर गीला-सूखा कचरा अलग करके ही कचरे की गाड़ी में डालते हैं। कुछ लोग सही प्रकार से जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करते, जिस कारण कचरे का सही निपटान नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

एक रिसर्च मुताबिक अगर जनता अपने व्यवहार में बदलाव न लाकर कचरे का सही निपटान नहीं करेगी तो अगले बीस वर्षों में समुद्र में रहने वाले जीव-जंतुओं के वजन के बराबर कचरा समुंदर में भर जाएगा। इससे दुनिया को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। छात्राओं ने संकल्प लिया कि वह न तो स्वयं गंदगी फैलाएंगे और दूसरों को भी गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

प्रचार्य डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि छात्राओं के जरिए आमजन को बाजार से सामान खरीदते समय कपड़े का थैला प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा कि जिस प्रकार से वे अपने घर में सफाई का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार से शहर को स्वच्छ बनाने में भी योगदान दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छ हरियाणा मिशन की कॉलेज नोडल आफिसर डॉ. मोनिका शर्मा ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें