फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पर्यावरण संरक्षित करने का लिया संकल्प

Fri, 25 Sep 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में शपथ ग्रहण करते विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
रादौर। मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में वीरवार को एनएसएस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. माला शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. चेतना सिंह ने सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें