मॉडल टाउन स्थित ओपन शेल्टर होम में डॉक्टरों के साथ बच्चे। विभाग
यमुनानगर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने वीरवार को मॉडल टाउन स्थित ओपन शेल्टर होम बाल भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने किया। उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य के साथ दांतों, नेत्र एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। आरबीएसके टीम की डॉ. गीता बैनीवाल ने बताया कि उपचार की जरूरत वाले बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुनीत कालड़ा, बाल कल्याण अधिकारी सुखविंदर, आरबीएसके टीम से डॉ. गीता बैनीवाल और डॉ. राज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद