फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पौधों लगाकर देखभाल का लिया संकल्प

Sat, 06 Jun 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
संजय विहार कॉलोनी  में पौधेरोपण करतीं मेयर सुमन बहमनी व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से शुक्रवार को शहरभर में मेरा पौधा-मेरी जिम्मेदारी अभियान चलाया गया। इसके तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों पौधे रोपे। खास बात यह रही कि लोगों ने केवल पौधे ही नहीं लगाए, बल्कि उन्हें जीवित रखने और नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
अभियान की शुरुआत करते हुए मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड-22 स्थित संजय विहार कॉलोनी में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आज सबसे बड़ी जरूरत है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करे, तो हमारा शहर हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बन सकता है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 17 नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व पार्षद दीक्षित कुमार के साथ पौधे लगाए। उन्होंने पेड़-पौधों को प्रकृति का अनमोल उपहार बताते हुए नागरिकों से इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वार्ड नंबर आठ में स्थानीय विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सीएमजीजीए अभिश्रुति और पार्षद विभोर पाहुजा के साथ मिलकर त्रिवेणी व अन्य पौधे रोपे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण सौंपना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि शहर के ग्रीन कवर को बढ़ाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जल्द ही नगर निगम विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पूरे शहर में 10 हजार से अधिक पौधे लगाएगा। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, विनोद बेनीवाल, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें