फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प

Tue, 28 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विद्यालय प्रांगण में पौधा लगाते अ​धिकारी, उप​स्थित प्राचार्य व विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम करवाया गया। प्राचार्य मोहम्मद जावेद के नेतृत्व में में आयोजित कार्यक्रम में समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी केएस संधावा मुख्यातिथि रहे। विद्यार्थियों ने शिक्षकों व अधिकारियों के साथ विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाए। मुख्यातिथि और प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और संरक्षण करने का आह्वान किया। वर्षा ऋतु पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है। इस मौसम में लगाए पौधों की वृद्धि तेजी से होती है और पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें