फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को उतारा मौत के घाट, पुलिस पूछताछ में सामने आया सच, प्रेमी फरार

Wed, 17 Sep 2025 04:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

बदनामी के डर से ललिता और करतार ने ओमप्रकाश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हत्या वाले दिन ललिता घर पर ही रही ताकि उस पर कोई शक न हो। करतार ने ओमप्रकाश की हत्या कर दी और ललिता को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी बहू को किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गांव घेसपुर में 12 सितंबर  की रात 65 वर्षीय ओमप्रकाश पाल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक की पुत्रवधू ललिता ने अपने प्रेमी करतार सिंह के साथ मिलकर की थी। डीएसपी रजत गुलिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि ओमप्रकाश को ललिता और करतार के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


बदनामी के डर से रची हत्या की साजिश 

बदनामी के डर से ललिता और करतार ने ओमप्रकाश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हत्या वाले दिन ललिता घर पर ही रही ताकि उस पर कोई शक न हो। करतार ने ओमप्रकाश की हत्या कर दी और ललिता को इसकी जानकारी दी। अगली सुबह, जब ओमप्रकाश का शव चारपाई पर मिला, ललिता ने सबसे ज्यादा दुखी होने का नाटक किया और गांव के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।

 पूछताछ के दौरान ललिता ने उगला सच

ललिता के व्यवहार से पुलिस को उस पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान ललिता टूट गई और उसने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली। डीएसपी रजत गुलिया के अनुसार, पुलिस ने ललिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी करतार सिंह अभी फरार है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है, और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana: बिना बताए डॉक्टर ने निकाल दी महिला की दोनों किडनियां, वेंटिलेटर पर हुई मौत, आरोपी चिकित्सक गिरफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें