फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेड़ों को राखी बांध संरक्षण का संकल्प

Sun, 30 Aug 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पेड़ को राखी बांधती महिलाएं। स्वयं
विज्ञापन
साढौरा। शहर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए रक्षाबंधन पर एक राखी पेड़ के नाम अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा और पार्षद संगीता ठुकराल ने पेड़ों को राखी बांधी और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। शालिनी शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और आपसी विश्वास का पर्व है। एक राखी पेड़ के नाम अभियान के माध्यम से प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही अपनी धरती को फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है। इस दौरान पर सिमरन ठुकराल, गुंजन, सीमा, अमृता सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें