फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग में बीए की मानसी व बीकॉम की नंदिनी प्रथम

Sun, 30 Aug 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में उद्यमिता विकास क्लब, वाणिज्य विभाग और अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. डॉ. सर्वजीत कौर के मार्गदर्शन में हुआ। विद्यार्थियों ने पोस्टर निर्माण, नारा लेखन और निबंध लेखन सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों को इन गतिविधियों को केवल प्रतियोगिता न मानकर रचनात्मक सोच और उद्यमिता कौशल विकसित करने का अवसर समझना चाहिए। उपप्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि युवाओं को अपने विचारों पर विश्वास रखते हुए जोखिम लेने और असफलताओं से सीखने की जरूरत है।
विज्ञापन

वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. आरती अरोड़ा ने कहा कि उद्यमिता नई सोच, अवसर तलाशने और समस्याओं का समाधान खोजकर विचारों को वास्तविकता में बदलने की क्षमता है। निबंध लेखन में एमकॉम की नमिता व राशि प्रथम, बीसीए की इशिका व बीकॉम की अनु द्वितीय तथा बीए के पारस व बीकॉम की वंशिका तृतीय रहे। नारा लेखन में नमिता व राशि प्रथम, बीए की मानसी व जानवी द्वितीय तथा बीकॉम की अंशिका व बीसीए की इशिका तृतीय रहीं।
विज्ञापन

पोस्टर निर्माण में बीए की मानसी व बीकॉम की नंदिनी ने प्रथम, बीकॉम के अभय व सृष्टि ने द्वितीय तथा पलक व महक ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में विभिन्न विभागों के प्राध्यापक शामिल रहे। उद्यमिता विकास क्लब की संयोजिका प्रो. चंचल रानी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें