फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Wed, 17 Dec 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव को लेकर बैठक करते निश्वल चौधरी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित सांसद खेल महोत्सव का संसदीय स्तर समापन समारोह जिले में आयोजित किया जाएगा। इससमेे यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला जिलों के खिलाड़ी दम दिखाएंगे। यह जानकारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत पहले खंड स्तरीय और फिर जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। अब अंबाला लोकसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित होंगी। इन खेलों का शुभारंभ 19 दिसंबर को पुलिस लाइन जगाधरी में किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उन्होंने अपनी टीम के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह यमुनानगर के लिए गर्व की बात है कि सांसद खेल महोत्सव के समापन खेलों की मेजबानी जिले को मिली है। इस महोत्सव में यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। सांसद खेल महोत्सव केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ऊर्जा, अनुशासन, टीमवर्क और नए भारत की भावना का उत्सव है। यह आयोजन जमीनी स्तर पर खेलों को प्रोत्साहन देने के साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें