फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डीएवी साढौरा के खिलाड़ियों ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य

Sun, 19 Jul 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ कोच। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। डीएवी पब्लिक स्कूल साढौरा के खिलाड़ियों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन यमुनानगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ, जिसमें क्लस्टर के 12 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
डीएवी साढौरा की टीमों ने तीन अलग-अलग आयु वर्गों में पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता संदीप टाया और समन्वयक सिद्धार्थ ने बताया कि अंडर-19 लड़कों की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। विजेता टीम में रिहान, गुरबाज, जसमीत, नितिन, हेमन, सुमित, ईशांत और वंश शामिल रहे। अंडर-17 वर्ग में प्रतीक, लोविश, भूपिंदर, युवराज, समर्थ, रक्षित, रितेश, शुभ और मुजम्मिल ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर-14 वर्ग में रंजोत, बिलाल, सक्षम, लक्ष्य, एकांश, राघव, अनस और कार्तिक की टीम ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य अजय कुमार शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों, कोच संदीप टाया और शारीरिक शिक्षा विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के अनुशासित अभ्यास, समर्पण और खेल भावना का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय के खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई सफलताएं हासिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें