फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रदेशस्तरीय स्पर्धा के लिए खिलाड़ी बहा रहे पसीना

Thu, 02 Nov 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। सेक्टर-17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय रोलर हॉकी कैंप लगाया गया। यह कैंप जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य कुरुक्षेत्र में होने वाली प्रदेशस्तरीय रोलर स्केटिंग हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिले की टीमों को तैयार करना है।
यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता पांच से सात नवंबर तक कुरुक्षेत्र में करवाई जाएगी, जिसमें सभी जिलों की टीमें भाग लेंगी। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन सचिव संजय कांबोज ने बताया कि हरियाणा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिसमें यमुनानगर की टीमें भी भाग ले रही हैं। टीमों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें कैंप में तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच विशाल बक्शी ने बताया कि तीन दिवसीय कैंप में कैडेट्स, सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें खेल की बारीकियां व तकनीक बताई जा रही है। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निदेशक विपुल कांबोज ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें