फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजली खेल परिसर में सुविधाएं न होने पर खिलाड़ी हो रहे परेशान

Wed, 03 Dec 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर में उगी घास व झाड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले के सबसे बड़े खेल मैदान तेजली खेल स्टेडियम में समस्याओं का अंबार है। शहर के बीच 65 एकड़ में बने इस खेल परिसर में आधुनिक तो दूर मूल सुविधाएं भी नहीं हैं। सुविधाएं न होने के कारण यहां आने वाले खिलाड़ियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हालात ऐसे हैं कि सुविधाएं न होने के कारण खिलाड़ियों का यहां आने का मन नहीं करता है। वहीं, इससे कोच व खेल से जुड़ी संस्थाओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां पर नियमित सफाई न होना और फैली गंदगी बड़ी समस्या है। इसके अलावा यहां पर सुरक्षा का भी अभाव है। दिन ढलने के बाद यहां पर आने से डर लगता है। दिन ढलते ही परिसर अंधेरे में डूब जाता है।
विज्ञापन

यहां लगी सभी लाइटें खराब हैं और बिजली के अधिकांश पोल जर्जर हो चुके हैं और कभी गिर सकते हैं। सालों से इन खंभों पर पेंट तक नहीं हुआ है। लोहे के जर्जर खंभों में करंट आने का डर बना रहता है। खिलाड़ियों का कहना है कि मांग के बाद भी विभाग इस ओर से ध्यान नहीं दे रहा है। शाम के बाद यहां पर नशेड़ियों व अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का डेरा बन जाता है।
खिलाड़ी अमर, मोहित ने बताया कि खेल परिसर के शौचालय जाम पड़े हैं। सालों से उनकी सफाई नहीं हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी महिला खिलाड़ियों को होती है। शौचालयों पर ताला लगा रहता है। वहीं, मैदान में लंबी-लंबी घास व झाड़ियां उगी हैं।इस कारण यहां खेलते हुए डर लगता है।
खेल परिसर में एक आवासीय फुटबॉल अकादमी है। इसमें सुविधाएं न होने से खिलाड़ियों को रोजाना दो-चार होना पड़ता है। अकादमी के पीछे मैदान में गंदा पानी जमा है और तालाब बन चुका है। शिकायत के बाद भी इसकी सफाई नहीं करवाई गई है। गंदे पानी में मच्छरों की भरमार है और विषैले कीट-पतंगे निकलते हैं।
यहां रहने वाले खिलाड़ी इसके कारण अकसर बीमार हो जाते हैं। तेजली खेल परिसर में दो बास्केटबॉल कोर्ट, एथलेटिक्स मैदान, हैमर थ्रो रिंग, दो फुटबॉल मैदान, दो वालीबॉल मैदान, तीन लॉन टेनिस कोर्ट, एक बॉक्सिंग रिंग व शेड, एक मल्टीपर्पज हाल, एक आवासीय अकादमी भवन है
विज्ञापन


खेल परिसर की समस्याओं की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई है। इसकी कमियां दूर करने को लेकर काम किया जा रहा है। अभी एक बाउंड्री वॉल बनाने के लिए ग्रांट मिली है, जिस पर काम किया जा रहा है। नियमित सफाई होती है, यदि फिर भी समस्या है तो निर्देश दिए जाएंगे। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।

तेजली खेल परिसर में उगी घास व झाड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें